बाबा मोती राम मेहरा की कुर्बानी सिलेबस में शामिल करवाएंगे
कश्यप राजपूत सभा की मीटिंग प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में कश्यप राजपूत भवन नजदीक पुरानी डीएसपी कोठी बटाला में हुई। मीटिंग दौरान कश्यप राजपूत बिरादरी को दरपेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। वहीं, यह भी फैसला लिया गया कि कश्यप बिरादरी के पूर्वजों के दिन भी मनाए जाएंगे ताकि कश्यप समाज की युवा पीढ़ी समझ सके कि हमारे पूर्वज कौन थे। इस दौरान अनिल कुमार ने कहा कि अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा जी की कुर्बानी को स्कूल शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम सिलेबस मे शामिल करने के लिए भी य| किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभा द्वारा कश्यप राजपूत समाज का एक विशेष सम्मेलन बटाला में करवाया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर कुंदन लाल, चैन लाल, बाशु राम, चान लाल, विजय तेतरी, वलायती राम व अन्य मेंबर मौजूद थे।
मीटिंग दौरान जानकारी देते हुए सभा के पदाधिकारी।