पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोमाता के कत्लेआम की वीडियो अपलोड करने वालों पर कार्रवाई हो

गोमाता के कत्लेआम की वीडियो अपलोड करने वालों पर कार्रवाई हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला| शिवसेना समाजवादी के जिला प्रधान विजय प्रभाकर की अध्यक्षता में एक मीटिंग उनके कार्यालय में हुई। इस दौरान विजय प्रभाकर ने कहा कि असामाजिक तत्व व हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए आए दिन सोशल मीडिया पर गोमाता के कत्लेआम की क्रूर वीडियो अपलोड कर वायरल कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार इस तरह की वीडियो अपलोड कर हिंदुओं की भावनाओं को जबरदस्त ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा कानून लाए और कार्रवाई करे। गोमाता के कत्ल के वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर अपलोड हैं, उन्हें हटाने के लिए सोशल साइट्स को सरकार निर्देश दें। इस अवसर पर अमनदीप खैहरा, बिकरमजीत सिंह बग्गा, हरदेव सिंह, तरमिन्द्र सिंह, अवतार सिंह, जगरूप सिंह व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...