जय मां चिंतपूर्णी सेवक सभा ने करवाया दूसरा वार्षिक जागरण
बटाला| जय मां चिंतपूर्णी सेवक सभा द्वारा कादी हट्टी चौक में शनिवार रात प्रधान विष्णू अरोड़ा के नेतृत्व में दूसरा वार्षिक जागरण करवाया। जागरण में श्री शनिदेव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान शिव कुमार सानन और कांग्रेसी नेता तरलोचन चंदा व उनकी प|ी पार्षद शशि चंदा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। अतिथियों द्वारा रिबन काटकर जागरण का शुभारंभ किया गया। जागरण में महामाई की ज्योति चिंतपूर्णी से लाई गई। जागरण में प्रसिद्ध गायक कुमार हरीश पठानकोट विशेष तौर पर पहुंचे। सभा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप खन्ना, सुरिंदर वधावन, सतीश मल्होत्रा, मंजीत कुमार, भारती शर्मा, कस्तूरी लाल सेठ, गुलशन भंडारी, काला नरिंदर, अनिल, बिट्टू, तरसेम लाल, विकास सानन, जतिन अरोड़ा, दविंदर दाना, रिंकू, सतपाल, शरण सानन, हनी, प्रिंस भाटिया, सुमित भाटिया, राजीव, राकेश जुल्का आदि उपस्थित थे।