127 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा
विद्यार्थी भलाई सोसायटी की ओर से 427वां मासिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीसें और परिवारों को राशन देने हेतु वृद्ध आश्रम में सोसायटी के संचालक मास्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर उद्योगपति जवाहर मरवाहा ने शिरकत की। जबकि विशेष तौर पर प्रिंसिपल अनिल शर्मा, अशोक कुमार डीपीई, इंद्रजीत, किरणदीप कौर, हेडमिस्ट्रस नीना, दर्शना रानी उपस्थित हुई। इस दौरान मास्टर कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाएं एवं जरूरतमंद परिवारों को मानवता के प्रति सेवाएं प्रदान करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके सरकारी हाई स्कूल नेहरू गेट, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंप के स्टूडेंट्स को स्कूल बैग, कापियां, किताबें दी गई। इसी के साथ विद्यार्थियों को फीसें, 127 जरूरतमंद परिवारों को राशन व विधवाओं को पेंशन भी दी गई।
जरूरतमंद परिवारों को कपड़े देते मुख्यातिथि व सोसायटी के सदस्य।