मोटरसाइकिल ने एक्टिवा को मारी टक्कर, तीन जख्मी
बटाला | मिश्रपुरा के नजदीक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस कारण एक्टिवा सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार परमजीत कौर प|ी कपूर सिंह निवासी गांव मूलेवाल अपनी बेटी गुरजीत कौर और रिश्तेदार गुरमीत कौर के साथ अच्चल साहिब की ओर एक्टिवा पर जा रही थी। रास्ते में मिश्रपुरा के नजदीक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया व गुरमीत कौर को अमृतसर रेफर किया।
अस्पताल में दाखिल तीनों जख्मी।