पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरिंग कॉलेज का एमए पंजाबी समेस्टर 3 का परिणाम शानदार

बेरिंग कॉलेज का एमए पंजाबी समेस्टर-3 का परिणाम शानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा ऐलान किए गए नतीजों में बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज के एमए पंजाबी समेस्टर तीन का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में प्रिंसिपल डॉ. एडवर्ड मसीह ने बताया कि छात्रा मनजिंदर कौर नत ने 400 में से 304 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में पांचवां और कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। अमरजीत कौर ने 297 अंक लेकर कॉलेज में दूसरा स्थान हासिल किया और सुखराज कौर ने 290 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रिंसिपल एडवर्ड मसीह ने कहा कि पोस्ट ग्रैजुएशन पंजाबी विभाग मुखी सुखजिंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जतिंदर कौर, प्रो.संदीप चंचल, प्रो.रमनदीप कौर, प्रो.ज्योति, प्रो.दलजीत कौर, डॉ.पवनदीप कौर मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...