पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बटाला/डेरा बाबा नानक

भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की 127वीं जयंती समूह कांग्रेस पार्टी बटाला द्वारा कांग्रेस भवन में मनाई गई। इसमें कांग्रेस पार्टी के समूह पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके सिटी प्रधान स्वर्ण मुड ने कहा कि भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर जी ने देश का संविधान लिखकर भारत के लोगों को एक नया जीवन दिया था। इस अवसर पर कुलवंत सिंह, जतिंदर अत्री, बेअंत सिंह, रछपाल, रमेश, गुलजारी लाल के अलावा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह, डॉ. भीम राव अंबेडकर नौजवान प्रचार समिति की तरफ से चेयरमैन मंगा भंडारी की अध्यक्षता में कपूरी गेट डॉ. अंबेडकर चौक में बाबा साहेब का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर थाना सिटी के एसएचओ विश्वामित्र पहुंचे। इस अवसर पर गरीश, शक्ति भट्टी, बीबी आंचल, हीरा, सोनू, साहिल भंडारी, विक्की, कर्ण, काला, गोबिंद आदि मौजूद थे।

बटाला के कांग्रेस भवन में अंबेडकर जयंती मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। -भास्कर

डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस पर विशाल शोभायात्रा निकाली

डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास मोहल्ला फतेह सिंह में डॉ. अंबेडकर मिशन सोसायटी और समूह वाल्मिकी भाइचारे की ओर से भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस मनाया पर एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई, जो कस्बे की परिक्रमा करती हुई वापस गुरुद्वारा श्री रविदास जी में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में नगर कौंसिल के प्रधान एडवोकेट परमीत सिंह बेदी, महंगा राम गरीब मेंबर पीपीसीसी, वाइस प्रधान सतपाल शौंकी, मैनेजर रतन पाल, सलवंत सिंह, गुरदेव सिंह, मास्टर प्यारा लाल, देस राज, सोहन लाल, सतपाल, मास्टर राम सरुप, राज कुमार, प्रेम नाथ, प्यारा लाल, सतपाल जख्मी, महिंदरपाल, जेई बलदेव राज, राम लाल, मास्टर ओम प्रकाश, हरभजन सिंह, जसपाल, मास्टर हरभजन लाल, मास्टर पलविंदर सिंह, जोगिंदरपाल मौजूद थे।

आजाद भारत के निर्माता थे डॉ. अंबेडकर : शिवराजनपुरी

स्टूडेंट्स को संबोधित करते मुख्य वक्ता शिवराजनपुरी, मंच पर बैठे गणमान्य।

भास्कर संवाददाता | बटाला

सामाजिक समरसता मंच जिला बटाला द्वारा एफसी वर्मा आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एमआरएस भल्ला डीएवी हाई स्कूल किला मंडी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जीवन दिवस पर सेमिनार लगाया गया। एफसी वर्मा में हुए कार्यक्रम में शशि भूषण वर्मा और डीएवी स्कूल किला मंडी की प्रिंसिपल रजनी सल्होत्रा विशेष तौर पर पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामाजिक समरस्ता मंच के जिला संयोजक शिवराजन पुरी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं बाबा साहेब के चित्र के सम्मुख फूल मालाएं अर्पित करके किया। इस दौरान मुख्य वक्ता शिवराजन पुरी ने कहा कि बाबा साहेब आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं संविधान निर्माता थे। इस अवसर पर मंच का संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। इस मौके पर सुनील भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, स्कूल के स्टाफ सदस्य एवं स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...