शिवसेना नेता ढींगरा की बहू ने किराएदार पर चाकू से हमले का लगाया आरोप
शिवसेना नेता ढींगरा की बहू ने किराएदार पर चाकू से हमले का लगाया आरोप
बटाला | शिवसेना हिंद के पंजाब उपाध्यक्ष शिवदर्शन ढींगरा की बहू ने अपनी किराएदार पर उस पर चाकू से हमला करने और बेसबाल से पीटने का आरोप लगाया है। अस्पताल में भर्ती ढींगरा की बहू दीक्षा ने बताया कि घर के सभी लोग काम पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। तभी शाम को उनकी किराएदार बबली ने आकर कहा कि उनकी दूसरी किराएदार बबीता धमकी दे रही है कि घर के मेन गेट को ताला लगा सभी को अंदर बंद कर देगी। दीक्षा ने बताया कि तभी वह बबीता से बात करने गई तो वहां बबीता व उसके पति काला और बेटे लव ने उन्हें बेसबाल से पीटना शुरू कर दिया। उस पर चाकू से वार भी किया, जो उसकी बाजू पर लगा। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया।
शिवसेना नेता शिवदर्शन ढींगरा ने कहा कि पहले उनके किराएदार काला की प|ी ने उनके खिलाफ झूठी वीडियो बनाकर एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश की थी, लेकिन वह बेकसूर साबित हुए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। उधर, ढींगरा के किराएदारनी बबीता ने आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि उसने व उसके परिवार ने दीक्षा पर हमला नहीं किया है।