- Hindi News
- National
- मां घर नहीं थी, हम छत पर सोए थे, रात 2 बजे धमाके के साथ घर में आग लग गई, मौसी और 3 भाई बहन झुलसे
मां घर नहीं थी, हम छत पर सोए थे, रात 2 बजे धमाके के साथ घर में आग लग गई, मौसी और 3 भाई-बहन झुलसे
आग से जलकर राख हुए एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी देता मनी।
अमृतसर के अस्पताल में उपचाराधीन मौसी पल्लवी, ईसा और वंश। (दाएं) घर में लगी आग फैलने पर कमरे में उठती लपटें। -भास्कर
मौसी बेटी-बेटा के साथ देखरेख को घर आई थी
दयानंद मोहल्ला बाहरवार भंडारी गेट में रहते मनी ने बताया कि सोमवार को उनकी माता अर्चना रिश्तेदारों के घर धारीवाल गई हुई थीं। माता जी के घर पर न होने के चलते गांव अहमदाबाद में रहती उनकी मौसी पल्लवी और उनकी लड़की ईसा(9) व लड़का वंश (11) घर आए हुए थे। मनी ने बताया कि रात को मेरी बहन काजल(24), मौसी, ईसा व वंश घर के नीचले हिस्से में सोए हुए थे तथा मैं और मेरा दोस्त साजन छत पर सो गए। आधी रात को करीब 2:10 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। इस पर उन्होंने उठकर देखा कि घर के नीचले हिस्से में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग चारों तरफ इतनी फैल गई कि उनका सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। इस दौरान मौसी ने अपने दोनों बच्चों और उसकी बहन काजल को किसी तरह आग से बचाकर छत पर भेजा, लेकिन फिर भी वह तीनों आग की लपटों में झुलस गए। वहीं, उसकी मौसी को भी आग ने घेर लिया, जिसमें वह झुलस गईं। मैं और मेरा दोस्त छत पर होने के कारण बच गए। इसके बाद सभी ने पड़ोसी के घर की छत से होते हुए अपनी जान बचाई।
घर का सारा सामान जला
मनी ने बताया कि आग में झुलसी मौसी तथा मौसी के बच्चों को डाक्टरों ने अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं, आग लगने के कारण पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में एक एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल, फ्रिज, टीवी, एलईडी, एसी, सीसीटीवी कैमरे, वाशिंग मशीन, बैड, कपड़े, दरवाजे आदि सब कुछ जलकर राख हो गया है। उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि रसोई में गैस सिलेंडर भरा पड़ा था। उसके आग की चपेट में न आने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके अलावा घर में एक तोता भी था, जो कि आग लगने से अपने पिंजरे में ही मर गया।