पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मन्नू गैंग के दो सदस्य काबू हथियार और कार बरामद

मन्नू गैंग के दो सदस्य काबू हथियार और कार बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | पुलिस ने गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ मन्नू गैंग के दो सदस्यों को हथियारों व कार समेत पुल लंगरवाल से गिरफ्तार किया है। एसएसपी बटाला उपिन्द्रजीत घुम्मण ने बताया कि सूचना थी कि भूपिंदर सिंह पिंद निवासी घनीए-के-बांगर और गुरचरण सिंह चन्न वासी डोगर के गैंगस्टर हरविंदर सिंह मन्नू वासी महमा चक से संबंध हैं। दोनों के खिलाफ 15 अप्रैल को थाना घनीए-के-बांगर में मामला दर्ज किया था। मंगलवार को सीआईए इंचार्ज बटाला अरविंदर को दोनों के यहां होने की सूचना मिली तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर, 2 मैगजीन, 20 रौंद जिंदा और एक कार (नंबर एचआर51यू0156) बरामद हुई है। दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में थे।

खबरें और भी हैं...