हेयर बेअंत कौर को मिस ब्यूटीफुल का ताज
आरआर बावा डीएवी गर्ल्स कॉलेज बटाला में पोस्ट ग्रैजुएट कक्षाओं की विदायगी पार्टी उड़ान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ ज्योति प्रज्ज्वलन तथा शब्द गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अगले चरण में स्टाफ सदस्यों द्वारा उप प्रिंसिपल प्रो. तीरथ बाला का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
विभिन्न रंगारंग तथा सांस्कृतिक नृत्यों द्वारा छात्राओं ने दर्शकों का मन मोहा। विभिन्न परिधानों में मॉडलिंग करते हुए छात्राओं ने अनूठी छटा बिखेरी। मॉडलिंग के विभिन्न चरणों में चुनी गई छात्राओं में मिस ब्यूटीफुल हेयर बेअंत कौर, मिस मून ब्यूटी राधे, मिस सनशाईन मनबीर कौर, मिस टविंकल सोनाक्षी, द्वितीय रनरअप मिस आंचल, प्रथम रनर अप कोमलप्रीत तथा मिस आरआर बावा रमिंदर कौर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पोस्ट ग्रैजुएट की हेड गर्ल निशान द्वारा विदायगी पार्टी के अवसर पर अपने कुछ अनुभव भी सांझा किए गए। जजों की भूमिका प्रो. मीनू मेहता, प्रो. सिम्मी तथा डॉ. इन्द्रा ने बखूबी निभाई। कतीरथ बाला ने मॉडलिंग में श्रेष्ठ चुनी गई छात्राओं को सैशे पहनाकर सुशोभित किया।
छात्राओं को सैशे पहनाकर उनको सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रबंधक।