खालसा साजना दिवस को समर्पित नगर कीर्तन सजाया
बटाला| खालसा साजना दिवस को समर्पित गांव कंडिला के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन में इलाके की संगत ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यह नगर कीर्तन विभिन्न गांवों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगतार, बचितर, प्रदीप सिंह, अमृतर सिंह, हरजिंदर सिंह, दि लबाग सिंह के अलावा इलाके की संगत मौजूद थी।