ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार जख्मी
बटाला | समाध रोड पुल के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी सवार जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार खजान गिरी पुत्र सोन गिरी निवासी मुर्गी मोहल्ला स्टाफ रोड बटाला अपनी स्कूटी पर अच्चल साहिब से वापस घर को आ रहा था। जब वह समाध रोड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।