एमएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर-1 की जसबीर कौर प्रथम
बटाला | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के ऐलान किए नतीजों में बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज बटाला के कंप्यूटर विभाग के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल डॉ. एडवर्ड मसीह ने बताया कि एमएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर-1 की जसबीर कौर ने 600 में से 446 अंक लेकर कॉलेज में पहला और यूनिवर्सिटी में पांचवां स्थान हासिल किया है। राजविंदर कौर ने 433 अंक लेकर दूसरा और किरणजीत कौर ने 428 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह, एमएससी सेमेस्टर 3 की छात्रा जसविंदर कौर ने 447 अंक लेकर पहला, संदीप कौर ने 409 अंक लेकर दूसरा और गुरप्रीत कौर ने 405 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एमएससी आईटी समेस्टर-3 की छात्रा रमनदीप कौर ने 435 अंक लेकर पहला, मनप्रीत कौर ने 406 अंक लेकर दूसरा और रजनी बाला ने 328 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।