फगवाड़ा में हुई घटना में पुलिस ने की एकतरफा कार्रवाई : नैय्यर
बटाला | देश में चाहे वह केंद्र सरकार हो या पंजाब सरकार, दोनों ही सरकारें हिन्दुओं को दबाने की कोशिश कर रही हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह विचार शिव सेना बाल ठाकरे के वाइस प्रधान रमेश नैय्यर ने मीटिंग दौरान कहे। नैय्यर ने कहा कि फगवाड़ा में हो रही घटना मंदभागी घटना है। लेकिन पुलिस की ओर से एक तरफा कार्रवाई हिन्दुओं पर की गई है, जोकि गलत बात है। पुलिस द्वारा हिन्दुओं को दबाने की कोशिश की गई है। पंजाब मे कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। आने वाले दिनों में पंजाब प्रधान योगराज शर्मा की अध्यक्षता में फगवाड़ा की ओर रुख किया जाएगा। इस अवसर पर अश्वनी वाइस प्रधान पंजाब, हरजीत सिंह हीरा, अमनदीप बेदी आदि मौजूद थे।