चालू भट्ठी और अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार
बटाला | विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह से एक महिला व एक व्यक्ति को अवैध शराब और चालू भट्ठी समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ अर्बन अस्टेट में एक घर से छापेमारी कर महिला 15 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिला की पहचान बिमला निवासी खतीब के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह, थाना घुमान के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भगतपुर में एक घर में छापेमारी की। इस दौरान सिकंदर निवासी भगतूपुर से 1 सिलेंडर समेत चालू भट्टी, 40 किलो लाहन, 15 हजार एमएल शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।