पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘फतेहगढ़ चूड़ियां के 665 किसानों का 4.39 करोड़ का कर्ज माफ किया गया’

‘फतेहगढ़ चूड़ियां के 665 किसानों का 4.39 करोड़ का कर्ज माफ किया गया’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार द्वारा किसानी कर्जे माफ करने के पहले पड़ाव के तहत क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां के 665 किसानों को लाभ मिला है और उनका 4 करोड़ 39 लाख रुपए का किसानी कर्जा माफ हुआ है। यह जानकारी सीनियर नेता रविनंदन सिंह बाजवा ने दी। बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार की इस कर्जमाफी योजना से छोटे किसानों को बड़ी राहत मिली है और इस योजना से कर्जे से मुक्त हो सके हैं।

रविनंदन सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की किसानों को पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया है और कैप्टन सरकार ने अपना वादा निभाते अब तक 1 लाख 75 हजार से अधिक किसानों, जिन्होंने सहकारी सभाओं और सहकारी बैंकों से किसानी कर्ज लिया था, उसको माफ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले पड़ाव के बाद सरकार द्वारा दूसरे पड़ाव के तहत राष्ट्रीय व अन्य बैंकों से लिया किसानी कर्ज भी माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे राज्य की आर्थिक हालत कमजोर है, परंतु सरकार ने किसानों के दर्द को समझा है और उनको कर्ज माफी की तुरंत राहत दी है। बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार ने खेत मजदूरों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। बाजवा ने क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां के 665 किसानों का 4 करोड़ 39 लाख रुपए का किसानी कर्ज माफ करने पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया है।

खबरें और भी हैं...