- Hindi News
- National
- कठुआ में बच्ची से हुए बलात्कार व हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए बटाला में कैंडल मार्च निकाले
कठुआ में बच्ची से हुए बलात्कार व हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए बटाला में कैंडल मार्च निकाले
बटाला में निकाले कैंडल मार्च में शामिल डॉ. बीर अंबेडकर संघर्ष मोर्चे के सदस्य तथा (दाएं) घुमान में बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालते लोग। -भास्कर
सिख जत्थेबंदियों ने बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
बटाला | सिख जत्थेबंदियों की ओर से कठुआ में बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च गुरुद्वारा श्री सतकरतारियां साहिब से शुरु होकर सिटी रोड से होते हुए गांधी चौक में संपन्न हुआ। इस कैंडल मार्च में समूह सिख भाइचारे ने हिस्सा लिया। उन्होंने मांग की कि बलात्कार करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस अवसर पर भुपिंदर सिंह, ओंकार सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, परमिंदर सिंह, गुलजिंद सिंह, बलजिंदर सिंह, बरजिंदर सिंह, दलजीत सिंह काहलों, रघुबीर सिंह, सुखदेव सिंह, भुपिंदर सिंह प्रिंस, विक्की, जगदेव सिंह, गगनदीप सिंह, मनजोत सिंह, भुपिंदर सिंह भिंदा मौजूद थे।