नशीली गोलियों समेत एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
नशीली गोलियों समेत एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
भास्कर संवाददाता| बटाला
पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना किला लाल सिंह के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि पुल सूआ गांव धोलपुर से एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 180 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान स्वैलनजीत सिंह वासी धोलपुर के तौर पर हुई है। इसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई करेंगे।