पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्भवती महिलाएं संतुलित भोजन खाएं : सुमनदीप

गर्भवती महिलाएं संतुलित भोजन खाएं : सुमनदीप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | भारत सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार स्त्री और बाल विकास विभाग की तरफ से आल इंडिया वुमन कान्फ्रेंस के हाल में पोषण अभियान दिवस मनाया गया। इस संबंध में करवाए प्रोग्राम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला प्रोग्राम अफसर मैडम सुमनदीप कौर, सीडीपीओ बटाला वरिंदर सिंह गिल शामिल हुए। जबकि आल इंडिया वुमन कान्फ्रेंस की प्रधान समाज सेविका प्रकाश कौर नारू विशेष तौर पर शामिल हुई। इस दौरान सुमनदीप कौर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपना नाम सेहत केंद्रों और आंगनबाड़ी सेंटरों में जरूर रजिस्‍टर करवाना चाहिए। इस मौके वरिंदर गिल ने कहा कि गर्भ के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित भोजन और दिन में पांच बार खाना जरूर चाहिए, ताकि मां और बच्चे की सेहत ठीक रह सके।

खबरें और भी हैं...