आग पर काबू पाने के तरीकों से अवगत कराया
राष्ट्रीय आग सुरक्षा सप्ताह के संबंध में फायर ब्रिगेड बटाला के स्टाफ व सिविल डिफेंस के वालंटियरों द्वारा पिछले समय में शहीद फायर कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत आम नागरिक को जागरुक करने के लिए आग से सुरक्षा, जान माल की रक्षा के लिए पोस्टर रविंदर कुमार फायर अफसर, मनप्रीत सिंह रंधावा स्टाफ अफसर, कंवलजीत सिंह स्टोर सुपरिटेंडेंट और हरबख्श सिंह पोस्ट वार्डन सिविल डिफेंस द्वारा जारी किया गया।
इसके बाद नागरिक सुरक्षा संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए शहर के सिविल डिफेंस के सदस्यों ने गाड़ियों से रोड शो किया जो जालंधर रोड, शास्त्री नगर, पुलिस लाइन, मॉडल टाउन, सिंबल, गांधी चौक, सिटी रोड, चौक सिनेमा रोड, समाधि रोड से होते हुए संपन्न हुआ और लोगों को आग रोकने बारे जानकारी दी गई। इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुरा कालोनी में कैंप लगाया गया, इस मौके पर स्कूल स्टाफ ने आग बुझाने की डैमो ड्रिल भी की। इस अवसर पर बलविंदर कौर, जसबीर सिंह, कश्मीर सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह, दविंदर, सर्बजीत सिंह, सुमित मल्होत्रा, राजिंदरपाल सिंह मठारू, परमिंदर सिंह, हरजीत सिंह संधू, वरिंदर आदि उपस्थित थे।
आग बुझाने की डैमो ड्रिल करते फायर ब्रिगेड स्टाफ।