यशपाल बने अखिल भारतीय र्स्वणकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बटाला| अखिल भारतीय र्स्वणकार संघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया, जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय प्रधान बहादुर सिंह वर्मा, महासचिव रवि वर्मा, कोषाध्यक्ष सतपाल वर्मा, उपाध्यक्ष राज कुमार, सरपरस्त मधुकर गुणपति ने शिरकत की। जबकि समारोह में मुख्यातिथि के रुप में शिव कुमार वर्मा आईजी और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सूर्य मोहन चौहान ने शिरकत की। समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यशपाल चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ताज पहनाया और उनका स्वागत किया। समारोह में गोपाल भंडारी, मनोज भंडारी, शिव भंडारी, आदेश सिंह, प्रदीप हांडा, सतपाल, भूपिंदर सिंह, चांद वर्मा, राज कुमार, हरिकृष्ण सेठ, सुरिंदर वर्मा, चरणजीत वर्मा, सुरिंदर, प्रिंस कंडा, मनोहर सिंह, अशोक व समस्त भारत से आए डेलीगेट्स ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।