पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बार कौंसिल के वाइस प्रधान चुने जाने पर एडवोकेट शंकर सम्मानित

बार कौंसिल के वाइस प्रधान चुने जाने पर एडवोकेट शंकर सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडवोकेट शंकर को सम्मानित करते समिति के सदस्य।

भास्कर संवाददाता| बटाला

बटाला बार कौंसिल के वाइस प्रधान चुने जाने पर एडवोकेट शंकर का बटाला क्लब में दक्ष प्रजापति सेवा समिति द्वारा विशेष सम्मान किया गया। एडवोकेट शंकर ने वाइस प्रधान का चुनाव अपने सामने को 10 वोटों के अंतर से हराकर जीता। इससे पूर्व एडवोकेट शंकर वर्ष 2003 में भी बार कौंसिल के कैशियर का चुनाव जीत चुके हैं। दक्ष प्रजापति समिति के प्रधान अमन खीवा की अध्यक्षता में इस समारोह में समिति के महासचिव संदीप सल्होत्रा ने मंच का संचालन करते हुए एडवोकेट शंकर के वकालत पेशे में पिछले 17 वर्ष से दिए गए योगदान के बारे में बताया। प्रधान अमन खीवा ने आए हुए प्रजापतियों का स्वागत किया। प्रजापत सभा के प्रधान प्रो.ओम प्रकाश ने युवकों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। दक्ष प्रजापति सेवा समिति की ओर से एडवोकेट शंकर को भगवान दक्ष प्रजापति जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.मुनी लाल, मास्टर मुलख राज, तरसेम सिंह, गुरमीत लाल, गुरिंदर सिंह कौंसलर, सुरिंदर कुमार के अलावा सुखेदव राज एसडीओ, रमेश कुमार, रमेश नोना, रोहित कुमार, रतन लाल, प्रदीप सिंह व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...