पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महर्षि दयानंद चेयर मर्ज करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

महर्षि दयानंद चेयर मर्ज करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा विद्यालय में वर्ष 1975 से कायम महर्षि दयानंद चेयर को संस्कृत चेयर में मर्ज करने की योजना के विरोध में आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब की काल पर आर्य समाज ओहरी चौक द्वारा जतिंदरनाथ शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता को मांगपत्र दिया गया। इस मौके पर जतिंदरनाथ शर्मा ने कहा कि जिस महापुरुष की प्रेरणा से पंजाब केसरी लाला लाजपत राए, चन्द्रशेखर आजाद, राम प्रसाद, शहीद-ए-आजम भगम सिंह ऐसे महापुरुष के जीवन से लोग और प्रेरणा लेकर एक अच्छे भारतीय बन सके। इसलिए विश्वविद्यालय को महर्षि का एहसानमंद होना चाहिए। मगर दुख की बात है यह यूनिवर्सिटी उनके नाम पर बनी, इस चेयर को संस्कृत विभाग में मर्ज कर रही है, जिसे आर्यजन कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए आर्य प्रतिनिधि सभा के निर्देश के अनुसार कोई भी सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान परविंदर, मंत्री बलविंदर मेहता, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, उप प्रधान अशोक व अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...