स्टूडेंट्स ने विश्व धरोहर के संरक्षण का लिया संकल्प
बटाला| आरडी खोसला डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला में विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में विश्व और राष्ट्र की धरोहर के संरक्षण का संकल्प लिया गया। छात्रों ने सुंदर चार्ट और भाषण के माध्यम से सबको अपनी राष्ट्रीय धरोहर की संभाल और उसके संरक्षण के लिए जागृत किया। स्कूल के चेयरमैन अरविंद खोसला और प्रेजिडेंट अजय खोसला ने छात्रों को विश्व धरोहर दिवस पर अपनी विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।