- Hindi News
- National
- पेंशनर्स एसो. 19 मई को कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को देगी मांगपत्र : धालीवाल
पेंशनर्स एसो. 19 मई को कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को देगी मांगपत्र : धालीवाल
बटाला | पेंशनर्स एसोसिएशन की मीटिंग कादियां मंडल के प्रधान रतन सिंह की अध्यक्षता में 66केवी बिजली घर में हुई। मीटिंग में फैसला किया गया कि 19 मई को कादियां में कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा की रिहाइश पर राज्य कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रोग्राम के तहत पॉवरकाम पेंशनर्ज की जायज मांगों के बारे में बाजवा को मांगपत्र दिया जाएगा। इस संबंध में इंजी. सुखदेव सिंह धालीवाल ने कहा कि अगर पंजाब की मौजूदा सरकार और पॉवरकाम की मैनेजमेंट ने दूसरे राज्यों की तर्ज पर बिजली यूनिटों में छूट देना, 22 महीनों का डीए का बकाया किश्तों का भुगतान करना, बिना शर्त सभी के लिए सालाना तरक्की समेत छठे पे-कमिशन की सिफारिश आदि को लागू करने में ओर देरी की तो पेंशनर्स इस संघर्ष को ओर मजबूत करेंगे। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, सलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह प्रेस सचिव मौजूद थे।