पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फतेहगढ़ चूड़ियां

फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके में मजीठा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना घनीए-के-बांगर के प्रभारी मुख्तार सिंह ने बताया कि गुरचरन सिंह (22) पुत्र हरबंस सिंह निवासी पारोवाल अपने मोटरसाइकिल (पीबी06आर8859) पर कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां से गांव पारोवाल को जा रहा था। मजीठा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली जो कि ईंटों से भरी हुई थी, उसके साथ मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिस कारण उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी मुख्तार सिंह ने आगे बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया है। उन्होंने बताया कि चौकी अलीवाल के एएसआई सुरिंदर सिंह की तरफ से मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मृतक हरचरन सिंह की लाश को पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेज दिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...