दुकान के सामने हुआ हादसा, दुकानदार देखने गया तो गल्ले से उड़ाई नकदी
दुकान के सामने हुआ हादसा, दुकानदार देखने गया तो गल्ले से उड़ाई नकदी
बटाला | दुकान के सामने हुई दुर्घटना को देखने के लिए गए दुकानदार के पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान के गल्ले से नकदी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि नरिंदर कुमार निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां ने पुलिस को बताया कि शाम के समय उनकी दुकान के सामने कोई दुर्घटना हो गई थी। जब वह वहां पर देखने के लिए गया तो पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान के गल्ले से पैसे निकाल कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।