पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर कौंसिल प्रधान ने दो को किया सस्पेंड, 9 सफाई कर्मचारियों समेत 4 सुपरवाइजरों के किए तबादले

नगर कौंसिल प्रधान ने दो को किया सस्पेंड, 9 सफाई कर्मचारियों समेत 4 सुपरवाइजरों के किए तबादले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई

भास्कर संवाददाता | बटाला

नगर कौंसिल प्रधान ने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो को सस्पेंड करके 9 सफाई कर्मचारियों सहित 4 सुपरवाइजरों के तबादले करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते नगर कौंसिल प्रधान नरेश महाजन ने बताया कि बिना बताए अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी प्रकार, 9 सफाई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 4 सफाई सुपरवाइजर के आए लिखित जवाबों को नहीं माना गया है और उनको दोबारा अपना पक्ष रखने के लिए बोला गया। फिलहाल उनके भी तबादले कर दिए गए हैं। इस संबंध में प्रधान नरेश महाजन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सफाई कर्मचारियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।

इस संबंधी उनकी ओर से सुबह के समय गुप्त चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इस चेकिंग और इस कार्रवाई का मतलब बस यह है कि सभी कर्मचारी अपना-अपना काम ठीक से कर पाए और शहर में सफाई व्यवस्था ठीक बनी रहे। हमारा सभी का काम शहर को साफ-सुथरा रखना है। इसलिए किसी भी प्रकार से कोई कोताही सहन नहीं होगी।

इस अवसर पर चीफ सेंटेनरी इंस्पेक्टर खुशबीर सिंह, सेंटेनरी इंस्पेक्टर हरिंदर, सेंटेनरी इंस्पेक्टर दविंदर कुमार, अंशु हांडा, कच्चा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान मंगत राम भंडारी, पक्का सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्की तथा सेक्रेटरी वजीरा तथा कच्चा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि नरेश गिल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...