विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 20 हजार की ठगी, अज्ञात पर केस
भास्कर संवाददाता | बटाला
पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि राकेश कुमार निवासी कपूरी गेट बटाला ने पुलिस को बताया कि उसने, उसके लड़के अंकुश शर्मा और प्रकाश सिंह ने अपने भांजे विक्की को विदेश भेजने के बदले में बलजिंदर सिंह निवासी भाम को एक लाख 20 हजार रुपए दिए, लेकिन उसने न तो उनके भांजे को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। पुलिस ने बलजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।