भेंटो से गुणगान करते गायक रिंकू राजा। साथ हैं गद्दी नशीन सोमा देवी जी।
बटाला| मंदिर माता वैष्णो देवी जी सेखड़ियां मोहल्ला कपूरी गेट बटाला में 44वां सालाना जागरण करवाया गया। इस मौके गद्दी नशीन सोमा देवा जी, कलानौर से संत गुलशन, अमृतसर से बावी सेवा जी, गुरदासपुर से फूलों वाले देवा जी विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके गायक रिंकू राजा एंड पार्टी की ओर से महामाई की भेंटों का गुणगान किया गया। इस मौके रंग बरसे, रंग बरसे दरबार मईया जी तेरे रंग बरसे भेंट पर श्रद्धालु खूब झूमे। इस दौरान सेठ सिंह, शिल्पा शर्मा, प्यारा लाल, कमल शर्मा, सुदेश रानी, प्रिंस, पवन शर्मा मौजूद थे।