विस हलका शाहकोट से अकाली उम्मीदवार को जीत दिलाएंगे : गोरा
बटाला| विधानसभा हलका शाहकोट में हो रहे चुनावों में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ बड़ी लीड के साथ जीत प्राप्त करेंगे। यह जानकारी हलका कादियां के सीनियर अकाली लीडर गुरिंदरपाल सिंह गोरा मेंबर एसजीपीसी ने हलका शाहकोट के गांव निहालवाला, रुपोवाली और बदली गांव में उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ के हक में चुनाव मीटिंग दौरान दी। इस दौरान सुखजिंदर सिंह सोनू लंगाह, देस राज सिंह धुग्गा, उपिन्द्रजीत कौर, शिंगारा सिंह, रतन सिंह, केवल सिंह, जसप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, सरबजीत सिंह, दविंदर सिंह, संतोख सिंह मौजूद थे।