आरआर बावा कॉलेज का एमएससी कंप्यूटर साइंस का परिणाम शानदार
बटाला| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा ली गई समेस्टर परीक्षाओं में आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्ज बटाला का एमएससी कंप्यूटर साइंस समेस्टर-3 का परिणाम शानदार रहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.नीरू चड्ढा ने बताया कि दिक्षा ने 74.16 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में प्रथम, प्रिया ने 73.5 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा और सुखदीप कौर ने 73 प्रतिश अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.नीरू चड्ढा ने विभागाध्यक्ष प्रो.हरीश शर्मा और अन्य प्राध्यापकों को भी बधाई दी।