पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईओ ने पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के चल रहे सेमिनारों का लिया जायजा

डीईओ ने पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब के चल रहे सेमिनारों का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओ ने पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब के चल रहे सेमिनारों का लिया जायजा

गुरदासपुर|पंजाब भर में पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत अध्यापकों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को शिक्षित करने के आधुनिक तरीकों की सिखलाई देने के लिए जिले के 16 ब्लॉकों में सेमिनार चल रहें है। अभी तक दो ग्रुपों को सिखलाई प्रदान की जा चुकी है, जबकि तीसरा ग्रुप सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी डीईओ (प्राइमरी) सलविंदर सिंह समरा ने दी। डीईओ समरा ने ब्लॉक गुरदासपुर-1 के अलावा, धारीवाल, कलानौर, श्री हरगोबिंदपुर, डेरा बाबा नानक, ध्यानपुर, बटाला-1 एवं बटाला-2 और कादियां ब्लॉक में चल रहे सेमिनारों का भी जायजा लिया। इन दौरों में जिला कोआर्डिनेटर विशाल मिन्हास भी उनके साथ थे। इस मौके पर महिंदरपाल, मनजीत सिंह, देवी दयाल भंडारी, बीपीईओ सुषमा देवी, बीपीईओ सुभाष चंद्र, बीएमटी बलजीत सिंह, बीएमटी जगदीश राज बैंस, बीएमटी राम सिंह, बीएमटी निश्चिंत कुमार, बीएमटी रणजीत सिंह, बीएमटी दविंदर सिंह, बीएमटी अमरजीत सिंह, सीएमटी अनिल कुमार, सीएमटी संदीप शर्मा, सीएमटी सिकंदर लाल, सीएमटी जसबीर सिंह, रजनीश कुमार, ज्योति गुप्ता, प्रवीण कुमार, रघु महाजन, सीएमटी बलकार अत्री आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...