पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमेशा चढ़दीकला हेल्प क्लब का उद्देश्य मानवता की सेवा करना : नरिन्द्र कौर

हमेशा चढ़दीकला हेल्प क्लब का उद्देश्य मानवता की सेवा करना : नरिन्द्र कौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटिंग के दौरान जानकारी देते अध्यक्ष नरिन्द्र कौर पुरेवाल व अन्य।

भास्कर संवाददाता| बटाला

हमेशा चढ़दीकला हेल्प क्लब की मीटिंग उनके कार्यालय में अध्यक्ष नरिन्द्र कौर पुरेवाल की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष नरिन्द्र कौर पुरेवाल ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से हर गरीब व जरूरतमंद परिवार की सहायता की जाती है। उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब की सहायता करना है। गरीबों की मदद करना ही असल मानवता धर्म है। सर्वसमिति के साथ क्लब के आने वाले कार्यों की प्रशंसा की गई तथा क्लब को और मजबूत बनाने के लिए विचार किए। अध्यक्ष नरिन्द्र कौर पुरेवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों को क्लब की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रिंकू राजा को क्लब का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। यहां क्लब चेयरमैन शम्मी कपूर, उपाध्यक्ष अमन सेखड़ी, मनीषा कपूर, प्रिंस पूरेवाल, जसकरण, सुरजीत कौर, गुरजीत कौर, दलजीत कौर, अनिल सहदेव, रणजीत राए मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...