बटाला|अमृतसर में आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप जीटोकूकाई द्वारा करवाई गई, जिसमें अलग-अलग राज्यों से आए करीब 300 कराटेकारों ने भाग लिया। इस दौरान शेनशई गुलशन कुमार मेहरा की अध्यक्षता में खेलते हुए सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रोंज मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। गुलशन कुमार मेहरा ने बताया कि कार्तिक ने गोल्ड, मलविंदर ने गोल्ड, रनइन्द्र ने गोल्ड, सुखमनदीप सिंह ने 2 सिल्वर, उदयबीर सिंह ने सिल्वर और चिंतन ने ब्रोंज मेडल जीता है।