पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बटाला और धारीवाल में बिजली मुलाजिमों ने पॉवरकाम चेयरमैन व सरकार की अर्थी फंूकी

बटाला और धारीवाल में बिजली मुलाजिमों ने पॉवरकाम चेयरमैन व सरकार की अर्थी फंूकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड सर्कल गुरदासपुर ने मांगें न माने जाने के रोष में 26 नंबर सब स्टेशन में सर्कल प्रधान व मेंबर ज्वाइंट फोरम बलदेव सिंह संधू के नेतृत्व में पॉवरकाम चेयरमैन तथा पंजाब सरकार का पुतला जलाकर जमकर रोष प्रदर्शन किया।

इस मौके बिजली कर्मियों ने खूब नारेबाजी की। संबोधन करते हुए बलदेव सिंह संधू ने कहा कि पॉवरकाम मैनेजमेंट द्वारा इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के साथ 10 अप्रैल को लिखित समझौता किया था, जिस द्वारा कर्मचारियों की मांगों के हल के लिए 30 अप्रैल से पहले मुख्यमंत्री व वित्त सचिव के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया था परंतु पॉवरकाम ने फैसले को लागू न करके बिजली कर्मचारियों के साथ धोखा किया है, जिसके रोष में शुक्रवार को पंजाब भर में अर्थी फूंक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

बिजली कर्मचारी 30 मई तक सर्कल स्तरीय कनवेंशन करेंगे व 13 जून को मुख्य कार्यालय पटियाला में रोष धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्कल सचिव मनजीत सिंह, हरजीत सिंह टरपई प्रधान देहाती मंडल, जगतार सिंह, मक्खन सिंह पन्नू, सुखजिंदर सिंह, मुखतार सिंह रंधावा, सुच्चा सिंह, राजविंदर सिंह, अर्जन सिंह, परमजीत सिंह, हीरा लाल, हरविंदर सिंह लाडी, बलविंदर सिंह, प्रगट सिंह रिखिया, बलविंदर भगत, श्याम सुंदर, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

सब स्टेशन के बाहर पॉवरकाम चेयरमैन और पंजाब सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी करते बिजली कर्मी। -भास्कर

मांगे न मानने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी

धारीवाल में पावरकॉम चेयरमैन का अर्थी फूंक प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।

धारीवाल| पावरकॉम के चेयरमैन द्वारा बिजली की मुलाजिमों की मंजूर मांगों को लागू न करने के रोष में टेक्निकल सर्विस यूनियन ने एक्सईएन दफ्तर धारीवाल के बाहर अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर टीएसयू मंडल प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि पावरकॉम मैनेजमेंट बिजली कर्मियों के साथ किए समझौते से मुकर गया है, जिस वजह से बिजली कर्मियों ने रोष जताते हुए चेयरमैन पावरकॉम के खिलाफ अर्थी फूंक प्रदर्शन किया है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए वरना संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर मेजर सिंह, कश्मीर सिंह, हरभजन सिंह, बलजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...