पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरों के बीच बनी दीवार को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, 4 लोग जख्मी

घरों के बीच बनी दीवार को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, 4 लोग जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो घरों के बीच बनी दीवार को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों पक्षों के 4 लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। भर्ती लखबीर सिंह निवासी वैरोनंगल ने बताया कि उसकी निजी जमीन पर एक दीवार बनी है। उसका 0पड़ोसी इकबाल सिंह इस दीवार को गिराने की कोशिश कर रहा था। उसका कहना था कि यह साझी दीवार है, इसलिए वह अपनी दीवार बनाएं। इसे लेकर शनिवार को इकबाल सिंह ने पंचायत बुला ली। इसके बाद इकबाल सिंह के साथी सुखदेव और प्रदीप सिंह ने इकबाल सिंह को भड़काते हुए झगड़ा शुरू करवा दिया। उसे उक्त लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

भर्ती सुखदेव सिंह ने बताया कि साझी दीवार को लेकर सुबह पंचायत बुलाई गई थी। इस बारे में बात हो रही थी] तभी लखबीर व उसका साथी निरंजन सिंह उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसे व उसके साथी इकबाल सिंह और प्रदीप सिंह को भी जख्मी कर दिया। पुलिस थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ हरिकृष्ण ने बताया कि उक्त मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो मामले की जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...