पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभय हेड ब्वाॅय और बवलीन हेड गर्ल

अभय हेड ब्वाॅय और बवलीन हेड गर्ल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुने गए स्टूडेंट्स स्कूल प्रबंधक व स्टाफ के साथ। -भास्कर

समारोह

बटाला|डीआर हेरिटेज पब्लिक स्कूल बटाला में विद्यार्थी परिषद समारोह करवाया गया। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर मदन लाल, मैनेजर संजीव कुमार, प्रिंसिपल हरप्रीत कौर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर एसएल बावा के प्रिंसिपल एके गुप्ता और देवेन्द्र ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद का चयन किया गया, जिसमें अभय प्रताप सिंह को हेड ब्वाय, बवलीन कौर को हेड गर्ल चुना गया। उन्हें मुख्यातिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मदन लाल ने बच्चों को अच्छी आदतें सीखने और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल हरप्रीत कौर ने कहा कि सभी बच्चे दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएं।

डीआर हेरिटेज पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन

भाविका अग्रवाल को स्कूल सेक्रेटरी और टोनी को चुना गया खेल कैप्टन

बटाला|वुड स्टॉक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल ऐनसी की अध्यक्षता में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ.सतनाम सिंह निज्जर और चेयरपर्सन डॉ.सतिंदर कौर निज्जर मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल के चारों हाउस शिवालिक, विंध्या, नील गिरि, हिमालय के कैप्टन, वाइस कैप्टन व सेक्रेटरी का चयन किया गया। 11वीं कक्षा की छात्रा भाविका अग्रवाल को स्कूल सेक्रेटरी, 10वीं कक्षा के टोनी को स्कूल खेल कैप्टन, 10वीं कक्षा की छात्रा खुशी मेहरा को हेड गर्ल व 12वीं कक्षा के छात्र हार्दिक नरगोत्रा को हेड ब्वाॅय चुना गया। चुने गए छात्रों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...