इराक में आईएसआईएस द्वारा मारे गए बटाला के तेलियांवाल इलाके के युवक मलकीत सिंह के परिवार को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी गई है। शनिवार को पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी खुद मलकीत सिंह के घर पहुंचे और मृतक की प|ी अलका रानी, पिता सुखदेव, माता निर्मलजीत कौर, भाई मनजीत व परमजीत से दुख साझा किया व सरकार द्वारा भेजा 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।
दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ|सेखड़ी ने कहा कि उनके बेटे को वापस तो नहीं लाया जा सकता, लेकिन पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। इस दौरान नायब तहसीलदार बटाला वरियाम सिंह, डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल, निशान सिंह पवार, देहाती प्रधान कांग्रेस कमेटी, जतिंदर अत्री वाइस प्रधान सिटी कांग्रेस, हरमिंदर सिंह सैंडी आदि सदस्य मौजूद रहे।