पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य में 4 लाख से अधिक लोग स्वेच्छा से डेपाे वालंटियर बने : फतेहजंग सिंह

राज्य में 4 लाख से अधिक लोग स्वेच्छा से डेपाे वालंटियर बने : फतेहजंग सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की ओरे से चलाई जा रही नशा रोकू मुहिम को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कादियां हलके के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार के प्रयास से पंजाब के युवाओं में नशा छोड़ने के प्रति रुझान बढ़ा है। नशा छुड़ाओ केंद्रों में नशा छोड़ने वाले युवाओं की संख्या पहले से 126 फीसदी बढ़ी है। साल 2016 में 1 लाख 82 हजार युवा नशा छोड़ने के लिए अस्पतालों में पहुंचे थे, जबकि 2017 में 4 लाख 12 हजार युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आए हैं। इसके अलावा 5,107 नशे के आदी युवा सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्रों जबकि 17,667 युवा प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्रों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

बाजवा ने कहा कि राज्य को नशे से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। सरकार द्वारा लोगों को स्वेच्छा से नशा मुक्ति में अपनी हिस्सेदारी पाने के लिए उनको नशा रोकू अफसर ‘डेपो’ बनाया गया है। अब तक डेपो प्रोग्राम के तहत राज्य में 4 लाख 80 हजार लोग नशे के खात्मे के लिए आगे आए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्ति मुहिम के तहत ‘बड्डी’ प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और विवि के छात्रों को नशों के दुष्प्रभाव से अवगत करवाकर इससे बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ‘बड्डी’ प्रोग्राम के पहले पड़ाव में छठी कक्षा से 9वीं कक्षा तक के छात्र कवर किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...