पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को पहल के आधार पर निकलने दें : भल्ला

फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को पहल के आधार पर निकलने दें : भल्ला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरडी खोसला डीएवी मॉडल स्कूल के छात्र जागरूकता रैली निकालते।

बटाला|आरडी खोसला डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला के छात्रों ने आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। स्कूल प्रिंसिपल बिंदू भल्ला ने बताया कि सड़कों पर वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आदि वाहनों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम सबका कर्त्तव्य है कि हम इन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दें। स्कूल चेयरमैन अरविंद खोसला, प्रेजिडेंट अजय खोसला, प्रिंसिपल बिंदू भल्ला ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों की रैली को रवाना किया।

खबरें और भी हैं...