नशीले कैप्सूलों व गोलियों समेत एक गिरफ्तार
नशीले कैप्सूलों व गोलियों समेत एक गिरफ्तार
बटाला | थाना रंगड़-नंगल के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 150 नशीले कैप्सूल और 60 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान रतन सिंह निवासी मीरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।