बाइक चोरी करने के आरोप में 2 पर केस
बटाला | पुलिस ने मंदिर के अंदर से मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना सिटी के एसआई राम सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी होठियां ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर 2017 को वह अपना मोटरसाइकिल शीतला मंदिर के अंदर खड़ा करके अपने निजी काम के लिए बाजार गया था। जब वह वापस आया तो उसका मोटरसाइकिल चोरी हो चुका था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर पता चला कि उसका मोटरसाइकिल बलजीत सिंह निवासी हसनपुर और आकाश मसीह निवासी शामपुर ने चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी बलजीत व आकाश मसीह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।