पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 मई के बाद ही धान की पनीरी लगाएं किसान : अमरीक सिंह

20 मई के बाद ही धान की पनीरी लगाएं किसान : अमरीक सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजाई न करने की अपील

भास्कर संवाददाता | बटाला

खेतीबाड़ी विभाग ने किसानों को अपील की है कि वह 20 मई से पहले धान की पनीरी न लगाएं और न ही 20 जून से पहले धान की बिजाई करें। पंजाब सरकार द्वारा भूमि जल की बचत करने के उद्देश्य के तहत इस बार धान लगाना शुरू करने की तारीख 20 जून रखी गई है। यह जानकारी खेतीबाड़ी अधिकारी अमरीक सिंह ने दी।

अमरीक सिंह ने बताया कि पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने इस वर्ष 2018 में धान की एक नई किस्म तैयार की है, जो पकने में 137 दिन का समय लेती है। इसके अलावा कृषि यूनिवर्सिटी ने पीआर 127, पीआर 126, पीआर 124, पीआर 123, पीआर 122, पीआर 121, 114, पीआर 115, पीआर 113 किस्में पंजाब में खेती करने के लिए सिफारिश की गई है। अमरीक सिंह ने बताया कि किसी भी फसल का बीज खेतीबाड़ी विभाग, पीएयू या किसी लाइसेंसधारी बीज विक्रेता से ही खरीदना चाहिए और आढ़तियों से बीज खरीदने से गुरेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान खेतीबाड़ी विभाग/पीएयू द्वारा सिफारिश किस्मों की ही खेती करें, ताकि कोई नुकसान न हो। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि घरेलू स्तर पर धान/बासमती का बीज संभाल कर रखा है, तो उसकी कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं से परख करवा लेनी चाहिए, जिसकी प्रति सैंपल 15 रुपए फीस है।

खबरें और भी हैं...