डेरा रोड का पुल उतरते ही
डेरा रोड का पुल उतरते ही
बिना ब्रेक लगाए पीटर रेहड़े ने
ट्रैफिक पोस्ट को मारी टक्कर
पीटर रेहड़े के चालक द्वारा टक्कर मार कर तोड़ा गया ट्रैफिक पोस्ट का थड़ा।
बटाला | डेरा रोड की ओर से आ रहे पीटर रेहड़े ने बिना ब्रेक लगाए पीटर रेहड़ा ट्रैफिक पोस्ट पर चढ़ा दिया। गनीमत रही कि वहां पर उस समय कोई नहीं था। जबकि पोस्ट की ईंटें उखड़ गईं और थड़ा टूट गया। जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक तेज रफ्तार पीटर रेहड़ा डेरा रोड की ओर से आ रहा था। उसे एक अपाहिज व्यक्ति चला रहा था। डेरा रोड पुल उतरते समय चालक द्वारा बिना ब्रेक लगाए पीटर रेहड़े को गांधी चौंक पर बनी ट्रैफिक पोस्ट पर चढ़ा दिया गया। जिस कारण पोस्ट की ईंटें उखड़ गईं और थड़ा टूट गया। बला यह रही है कि पीटर रेहड़े से किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। वही, मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही थी कि आस-पास के लोगों ने चालक के अपाहिज होने पर तरस खाते हुए उसे छोड़ देने को कहा। ट्रैफिक पुलिस और लोगों की सहमति के बाद उसे चेतावनी देकर जाने दिया गया।