पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरमन गोराया के समाजसेवी कार्य सराहनीय : तिलक दास

हरमन गोराया के समाजसेवी कार्य सराहनीय : तिलक दास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरमन गोराया को सम्मानित करते मंत्री तृप्त बाजवा व महंत तिलक दास जी।

भास्कर संवाददाता| बटाला

भगवान श्री चंद जी के चरण छोह प्राप्त इतिहास मंदिर भगवान श्री चंद जी नानक चक में बाबा हरी दास जी, भगवान दास जी, रघुनाथ जी और बाबा अनंतानंद जी की बरसी समूह संगत के सहयोग के साथ महंत तिलक दास जी की छत्रछाया में मनाई गई। इस धार्मिक समागम में मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा पहुंचे, जबकि उनके साथ विशेष अतिथि के तौर पर समाज सेवक हरमनजीत सिंह गोराया ने शिरकत की। इस दौरान महंत तिलक दास और कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने समाज सेवक हरमनजीत सिंह गोराया को सम्मानित किया। इस मौके महंत तिलक दास ने बताया कि समाज सेवक हरमन गोराया द्वारा पिछले लंबे समय से समाज भलाई के कार्य किए जा रहे हैं, जोकि सराहनीय हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

खबरें और भी हैं...