पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिवारों को दी 5 5 लाख की आर्थिक सहायता

इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिवारों को दी 5-5 लाख की आर्थिक सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| फतेहगढ़ चूड़ियां

इराक में आतंकवादी जत्थेबंदी आईएसआईएस की तरफ से बंदी बनाकर मारे गए 39 भारतीय जिनमें अधिकतर पंजाब से संबंधित थे, उनके परिवारों को पंजाब सरकार द्वारा 5-5 लाख रुपए की राहत राशि दी गई।

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत, शहरी विकास और मकान उसारी मंत्री तृप्त बाजवा की तरफ से हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव तलवंडी झयूरा के युवक धर्मेन्द्र कुमार जो इराक में लापता होने के बाद मारा गया था, के परिवारिक मेंबरों को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए की राहत राशि का चेक भेंट किया। इसी तरह, गांव रुपोवाली के युवक कंवलजीत सिंह के पारिवारिक मेंबरों पिता हरभजन सिंह और माता महिंदर कौर को 2.50 लाख रुपए का चेक दिया गया। मृतक कंवलजीत सिंह की प|ी अमरजीत कौर को भी 2.50 लाख की राहत राशि का चेक अलग से दिया जाएगा। तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों के एक-एक मेंबर को सरकारी नौकरी दी जाएगी और इस संबंधी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता, नायब तहसीलदार वरियाम सिंह, बाऊ सुंदर, मास्टर सरबजीत सिंह, गांव तलवंडी झयूरा से भुपिंदर सिंह, नत्था सिंह, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह, इकबाल सिंह, हंस राज, जसवंत सिंह और दीदार सिंह मौजूद थे।

धर्मेन्द्र कुमार के परिवार को चेक भेंट करते कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा।

खबरें और भी हैं...