पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग मंदिरों में केक काटकर मनाई भगवान शनिदेव जी की जयंती

अलग-अलग मंदिरों में केक काटकर मनाई भगवान शनिदेव जी की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिदेव मंदिर धर्मपुरा कालोनी में हवन करते श्रद्धालु।

भास्कर संवाददाता| बटाला

अचलेश्वर मंदिर में स्थित शनिदेव महाराज मंदिर में महंत कृष्णपुरी की तरफ से भक्तों की हाजरी में केक काटकर शनिदेव महाराज का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अचलेश्वर धाम के महंत कृष्ण पुरी ने बताया कि शनिदेव मानवता के विरोधी नहीं बल्कि मित्र हैं, लेकिन शर्त है कि उनकी पूजा और भक्ति पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से की जानी चाहिए। शनि देव अगर किसी पर दयालु हो जाएं तो उसे राज्य भाग प्राप्त होता है। इस अवसर पर अमनजोत सिंह वालिया, वरिंदर महाजन, प्रिंस वालिया, दारा, वरिंदर भाटिया, संदीप सल्होत्रा के अलावा संगत मौजूद थी।

शनि मंदिर गोपाल धाम गुरु नानक नगर बटाला में मंदिर कमेटी की ओर से भगवान शनिदेव महाराज का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके सुबह 6 बजे भगवान शनिदेव जी का मूर्ति स्नान करवाया गया, उसके बाद 9 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उपरांत 12 बजे लंगर भंडारा शुरू किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार चाचोवालिया, जश्नप्रीत राजा, बलकार सिंह मिंटू, बावा चड्‌ढा, शांता कुमार, अंकुश शर्मा, सोनू मौजूद थे।

वहीं, भगवान शनिदेव जी के जन्मदिन पर शनिदेव मंदिर धर्मपुरा कालोनी में चेयरमैन शिव सानन की अध्यक्षता में हवन यज्ञ किया गया। इससे पूर्व मंदिर कमेटी की तरफ से मूर्ति स्नान भी करवाया गया। इस दौरान भगवान श्री शनिदेव जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके जुगल सतकोहा, मेंबर नरेश महाजन, अंशु हांडा, धर्मवीर कांसरा, पवन घई, विकास सानन, भूषण वर्मा, राज कुमार, विनोद महाजन, नरिंदर, धर्मपाल चौहान, निर्मल नंदा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...