पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्त्री मुलाजिम कमेटी पंजाब से संबंधित पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने मंगलवार को रजवंत कौर बख्तपुर, परमजीत कौर चूहेवाल और रंजीत कौर धालीवाल की संयुक्त अध्यक्षता में एसडीएम ऑफिस की सुपरिंटेंडेंट राजविंदर कौर को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर एक ज्ञापन दिया।

इससे पूर्व जत्थेबंदी ने एसडीएम कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के जनरल सचिव गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर और रजवंत कौर बख्तपुरा ने बताया कि स्त्री मुलाजिमों के साथ घटित सैक्सुअल हैरासमेंट की घटनाओं के निपटारे के लिए समाजिक सुरक्षा स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार जिला स्तरीय कमेटियां को गठित करके सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च की छुट्टी को बहाल किया जाए, राज्य और केंद्रीय स्कीमों के अधीन ठेके पर काम कर रही महिला कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर किया जाए, आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को पूरा स्केल देकर उन्हें पेंशन दी जाए। महिला कर्मचारियों को उसके पति की कमाई छुट्टी का इस्तेमाल करने की आज्ञा दी जाए, ड्यूटी से पहले अथवा ड्यूटी के बाद और छुट्टी वाले दिन किसी प्रकार की ड्यूटी पर न बुलाया जाए और दुष्कर्म की घटनाओं को रोक कर बलात्कार के आरोपियों को सख्त सजाएं दी जाएं। इस अवसर पर किरणजीत कौर, मनजीत कौर, पलविंदर कौर, अमरजीत कौर, कुलवंत कौर, गुरजीत कौर, राज रानी मौजूद थीं।

सुपरिंटेंडेंट राजविंदर कौर को मांग पत्र देते फैडरेशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...